नई दिल्ली, जुलाई 5 -- cabinet reshuffle news updates: दिल्ली के सियासी गलियारों में इन दिनों कैबिनेट फेरबदल की अटकलें काफी तेज है। कुछ रिपोर्ट में मॉनसून सत्र से पहले तो कुछ में बाद में कैबिनेट विस्तार की चर्चा हो रही है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मुख्यालय में होने वाली हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर देशभर के राजनीतिक विश्लेषकों और पार्टी कार्यकर्ताओं की नजरें टिक गई हैं। हाल ही में दो केंद्रीय मंत्रियों के अचानक बीजेपी कार्यालय पहुंचने से सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। द इंडियन एक्सप्रेस ने 'दिल्ली कॉन्फिडेंशियल' कॉलम में सूत्रों के हवाले से कहा है कि जब दो मौजूदा केंद्रीय मंत्रियों ने बीजेपी कार्यालय का दौरा किया तो पार्टी के भीतर और बाहर तुरंत यह कयास लगाए जाने लगे कि आगामी फेरबदल में इन दोनो...