नई दिल्ली, जुलाई 3 -- सीए फाउंडेशन मई 2026 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों का इंतजार आज खत्म होने वाला है। दरअसल, इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) आज 3 जुलाई सुबह 11 बजे सीए फाउंडेशन 2026 का रिजल्ट जारी करेगा। उम्मीदवार अपना रिजल्ट icai.nic.in और caresults.icai.org पर जाकर देख सकेंगे। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर की जरूरत होगी, जो आपके एडमिड कार्ड में दी गई होगी। सीए फाउंडेशन परीक्षा का आयोजन 14 मई से 20 मई 2026 के बीच किया गया था। स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, विषयवार अंक, कुल अंक और पास या फेल होने की जानकारी दी जाएगी।CA Foundation Result 2026: ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड स्टेप्स 1- सबसे पहले ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाएं। स्टेप्स 2- होमपे...