नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (CA) फाइनल परीक्षा को लेकर बड़े बदलाव की घोषणा की है। आईसीएआई ने ऐलान किया है कि अब सीए फाइनल परीक्षा वर्ष में तीन की बजाय दो बार आयोजित होगी। यह फैसला छात्रों, फैकल्टी सदस्यों और इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों जैसे हितधारकों से लगातार मिल रहे फीडबैक को ध्यान में रखकर लिया गया है। यह नया सिस्टम मई 2026 की सीए फाइनल परीक्षा से लागू होगा। साल में दो बार होने वाले फॉर्मेट के तहत यह पहला सत्र होगा। परीक्षा के प्रयासों की संख्या में कमी से बेहतर तैयारी, रिविजन और परीक्षा के शेड्यूल में ज्यादा स्थिरता आने की उम्मीद है। आईसीएआई ने अपने नोटिस में कहा, 'वर्तमान में, चार्टर्ड एकाउंटेंट्स फाइनल परीक्षाएं वर्ष में तीन बार यानी जनवरी, मई और सितंबर के महीनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.