CA Campus Placement : ICAI में सीए छात्र को 27 लाख तक का पैकेज, बरसीं 9000 से ज्यादा नौकरियां
नई दिल्ली, मई 16 -- Campus Placement: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट आफ इंडिया (आईसीएआई) के 64वें कैंपस प्लेसमेंट कार्यक्रम में इस वर्ष चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए रोजगार के अवसरों में शानदार इजाफा दर्ज किया गया। अप्रैल-मई 2026 के दौरान आयोजित इस प्लेसमेंट कार्यक्रम में देशभर के 29 केंद्रों पर चयन प्रक्रिया चल रही है। कंपनियों की ओर से 9 लाख रुपये से लेकर 27.50 लाख रुपये वार्षिक वेतन पैकेज तक की पेशकश की जा रही है। संस्थान का कहना है कि छोटे शहरों में प्लेसमेंट विस्तार से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और अभ्यर्थियों को अपने गृह क्षेत्रों के निकट काम की सुविधा मिलेगी। 64वें कैंपस प्लेसमेंट प्रोग्राम के तहत 20 छोटे शहरों (जैसे इंदौर, कानपुर, चंडीगढ़, भोपाल, नागपुर, पटना आदि) में प्लेसमेंट गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। आईसीएआई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.