नई दिल्ली, नवम्बर 20 -- चीन की इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी बिल्ड योर ड्रीम्स (BYD) भारत में भी धीरे-धीरे सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही है। BYD इंडिया ने बताया कि उसने भारत में 20,000 ग्राहक डिलीवरी का माइलस्टोन पार कर लिया है। देश के इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल मार्केट में अपनी यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस मौके को सेलिब्रेट करने के लिए BYD इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल (EPV) बिजनेस के हेड, राजीव चौहान और BYD इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट और नेशनल सेल्स हेड श्रीरंग जोशी ने PPS BYD, दिल्ली में आयोजित एक स्पेशल इवेंट में 20,000वें व्हीकल की डिलीवरी इसके ओनर की दी। सितंबर 2025 में 10,000 ग्राहक डिलीवरी देने के बाद, BYD इंडिया ने महज एक साल में इस माइलस्टोन को दोगुना कर दिया है। यह ग्रोथ BYD की इलेक्ट्रिक व्हीकल टे...