नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- BYD ने अपनी न्यू जेनरेशन Seal 07 इलेक्ट्रिक सेडान को लॉन्च कर दिया है। इसकी एंट्री अभी चीन में हुई है। इस प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार की शुरुआती कीमत CNY 1,49,900 (करीब 21.10 लाख रुपये) है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत CNY 1,72,900 (करीब 24.30 लाख रुपये) है। खास बात यह है कि नई सील 07 की कीमत लास्ट जेनरेशन के मुकाबले CNY 20,000 (करीब 2.8 लाख रुपये) कम है। BYD ने इसी साल मार्च में सील 07 EV को पेश किया था और कुछ ही महीनों बाद इसका सेकंड जेनरेशन मॉडल लॉन्च कर दिया है। नई कार पहले से ज्यादा फास्ट है और इसकी ड्राइविंग रेंज भी बढ़ गई है। इसे तीन वेरिएंट में लाया गया है।पहले से बड़ी हुई BYD Seal 07 नई सील 07 का डिजाइन और साइज भारत में बिकने वाली बीवाईडी सील से अलग है। यह सील फैमिली का हिस्सा है, लेकिन रेगुलर सील के मुकाबले ...