Buxar News: 96 ग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
बक्सर, अगस्त 20 -- Buxar News: पेज-03 के लिए नावानगर। स्थानीय पुलिस ने एनएच 120 पर पंचदरवा पुल के पास से 96 ग्राम अफीम के साथ एक बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर कोरान सराय थाना के नजीरगंज गांव का दिनेश कुमार बताया जाता है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी, कि एक तस्कर क्षेत्र में अफीम बेचने आया है। सूचना पर छापेमारी कर पचदरवा पुल के पास से उसे 96 ग्राम अफीम के साथ धर दबोच लिया गया। अफीम व बाइक की जब्त कर लिया गया है। तस्कर के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। ( नावानगर से अरुण सिंह ) यह भी पढ़ें- सख्त कार्रवाई से टूट रही नशे के सौदागरों की कमर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.