Buxar News: 600 लीटर अर्धनिर्मित शराब को किया गया विनष्ट
बक्सर, अगस्त 9 -- Buxar News: पेज-तीन के लिए नावानगर। सोनवर्षा पुलिस ने शराब निर्माण के विरुद्ध चलाई जा रही अभियान के तहत थानाध्यक्ष राजीव रंजन के नेतृत्व में कडसर,मौडिहा और रामनगर गांव के महादलित टोले में छापेमारी की। छापेमारीं में कुल 600 लीटर अर्धनिर्मित महुआ शराब को नाली में बहा कर नष्ट किया गया । पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी, कि उक्त तीनों गांव में शराब निर्माण किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल छापेमारी कर जमीन के अंदर छुपा कर रखा गया गुड़ व महुआ की घोल को निकाल कर नालियों में भ कर नष्ट कर दिया गया। साथ ही शराब निर्माण के लिए रखे गए बर्तनों को भी नष्ट कर दिया गया। ( नावानगर से अरुण सिंह )
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.