Buxar News: 5.57 ग्राम हीरोइन के साथ युवक गिरफ्तार
बक्सर, जुलाई 28 -- Buxar News: नावानगर। सोनवर्षा पुलिस ने थानाध्यक्ष राजीव रंजन के नेतृत्व में स्थानीय गांव में छापेमारी कर 5.57 ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सोनवर्षा गांव में छापेमारी कर सोनवर्षा गांव निवासी मोहम्मद लुकमान मियां को 5.57 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त हेरोइन का धंधा करता है। जो अपने पॉकेट में हेरोइन लेकर आसपास के गांवों में पुड़िया बनाकर बिक्री करता है।जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। ( नावानगर से अरुण सिंह )
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.