बक्सर, अक्टूबर 7 -- Buxar News: नावानगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के भटौली नहर से बुढ़ैला गांव तक 40 बिजली पोल पर लगे तार को अज्ञात चोरों ने काट लिया। इस संबंध में नावानगर के जेई विपिन किशोर द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दिए गए आवेदन में जेई ने लिखा है कि बुधवार की सुबह सात बजे बिजली मिस्त्री द्वारा मोबाइल के माध्यम से सूचना दी गई कि भटौली नहर से मेन रोड होते हुए बुढ़ैला गांव तक कृषि फीडर का कुल 40 पोलो पर लगे बिजली के 11 केवी रैबिट कंडक्टर तार को अज्ञात चोरों द्वारा काट किया गया है। कुल 06 किलोमीटर तक पोल पर लगे पीएफ तार को चोरों ने चुरा लिया है। जिसकी कीमत लगभग 3 लाख 7272 रुपये है। ( नावानगर से अरुण सिंह)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...