Buxar News: 4 घंटे तक बाधित रहेगी केसठ फीडर की बिजली
बक्सर, जुलाई 7 -- Buxar News: नावानगर। केसठ फीडर में बुधवार को चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जेई अवनीश कुमार ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य के लिए 33 केबी विद्युत लाइन की आपूर्ति बंद रहेगी। इसके चलते 33 केबी केसठ फीडर को पावर सप्लाई नहीं किया जाएगा। मेंटेनेंस का कार्य होने के कारण सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक केसठ फीडर में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बताया कि पूरे क्षेत्र में लगभग चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सभी उपभोक्ताओं से पूर्वाह्न 11 बजे से पहले सभी आवश्यक काम निपटा लेने की अपील की गई है। (नावानगर से अरुण सिंह ) यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: यार्ड में मेंटेनेंस कार्य के लिए आज चार घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.