बक्सर, अगस्त 30 -- Buxar News: पेज-03 के लिए नावानगर। स्थानीय पुलिस ने थानाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार के नेतृत्व में केसठ गांव के महादलित टोले में छापेमारी कर 300 लीटर अर्धनिर्मित महुआ शराब को नाली में बहा कर नष्ट कर दिया। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी, कि केसठ गांव के मुशहरी में शराब बनाया जा रहा है। सूचना पर तत्काल छापेमारीं कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान जमीन के अंदर छुपा कर रखा गया काफी मात्रा में गुड़ व महुआ का घोल बरामद हुआ। जिसे खुदाई कर बाहर निकला गया। लगभग 300 लीटर अर्ध निर्मित शराब को नालियों में बहा कर नष्ट कर दिया गया। ( नावानगर से अरुण सिंह )

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...