Buxar News: 244 लीटर विदेशी शराब के साथ छह गिरफ्तार
बक्सर, अक्टूबर 17 -- Buxar News: इटाढ़ी। थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर 244.6 लीटर विदेशी शराब बरामद किया। इस दौरान उसने कुल 06 लोगों को गिरफ्तार भी किया। पहली कार्रवाई थाना परिसर के सामने वाहन जांच के दौरान हुई, जहां दो बाइक पर सवार चार लोगों को शराब के साथ पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों की पहचान दिनारा थाना क्षेत्र के इसरारपुर गांव निवासी उमाकांत उपाध्याय, शैलेंद्र कुमार, नसीम अंसारी व राजेश कुमार के रूप में हुई। इनके पास से 107.4 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। वहीं, दूसरी कार्रवाई इंदौर-कैथना रोड पर की गई। वहां पुलिस ने इंदौर गांव निवासी राजू चौधरी व करमपुर गांव निवासी चंद्रबली सिंह को गिरफ्तार किया। इनके पास से 137.2 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपितों के खिलाफ के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.