बक्सर, अगस्त 22 -- Buxar News: पेज तीन के लिए --- चौसा, एक संवाददाता। चौसा नगर पंचायत में सैरातों की बंदोबस्ती के लिए तारीख निर्धारित कर दी गई है। नगर पंचायत कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नगर पंचायत के अलग-अलग सैरातों और बाजारों की अल्पकालीन बंदोबस्ती खूली डाक से की जाएगी। इसके लिए 24 अगस्त की तारीख तय की गई। सैरातों की बंदोबस्ती के लिए नगर पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में 11.30 बजे से कार्यवाही शुरू होगी। बताया गया है कि इस बंदोबस्ती के लिए तीन अलग-अलग तारीख तय की गई है। दूसरी ओर तीसरी बंदोबस्ती की तारीख क्रमशः 25 और 27 अगस्त है। इस खूली डाक में भाग लेने वाले इच्छुक व्यक्ति को डाक प्रारम्भ होने से पहले निर्धारित की गई सुरक्षित जमा राशि बैंक ड्राफ्ट या नगद माध्यम से जमा करना अनिवार्य है। इस सैरात की बंदोबस्त...