बक्सर, अक्टूबर 12 -- Buxar News: पेज-युवा के लिए - तैयारी पांच विधाओं के कलाकार दिखायेंगे अपनी-अपनी प्रतिभा अनुमंडल स्तर पर 13 अक्टूबर को प्रतियोगिता आयोजित बक्सर, हमारे संवाददाता। जिलास्तरीय युवा उत्सव का आयोजन आगामी 24 अक्टूबर को नगर भवन में होगा। इस उत्सव के माध्यम से 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा कलाकारों को अलग-अलग कला विधाओं में अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा। युवा उत्सव में कुल पांच विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। जिसमें समूह लोक नृत्य, समूह गायन, चित्रकला, कविता लेखन और नुक्कड़ नाटक शामिल हैं। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं की रचनात्मक क्षमता, कलात्मक अभिरुचि और सांस्कृतिक प्रतिभा को प्रोत्साहित किया जाएगा। इस संबंध में जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी प्रतिभा कुमारी बताया कि अनुमंडल व जिला स्तर पर प्रतियोगिताएं हो...