Buxar News: 22 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
बक्सर, जुलाई 13 -- Buxar News: बक्सर। नगर थाना क्षेत्र के गंगा ब्रिज घाट से पुलिस ने एक युवक को 22 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि यूपी से शराब की तस्करी हो रही है। देसी शराब नदी मार्ग से लाया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल गंगा ब्रिज घाट पर घेराबंदी की। इसी दौरान पुलिस ने देखा कि एक युवक बोरा पीठ पर लादे हुए आ रहा है। उसे रूकने के लिए कहा गया। पुलिस को देखते हुए वह बोरा फेंककर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर युवक को धर-दबोचा। पकड़े गए युवक की पहचान शहर के बुधनपुरवा मुहल्ला निवासी गोविंद राम (उम्र-20) के रूप में हुई। बोरा की तलाशी लेने पर विभिन्न ब्रांड को 22 लीटर देसी शराब बरामद हुआ। पकड़े गए युवक को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर युवक को जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.