Buxar News: 214 पीस टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
बक्सर, अगस्त 10 -- Buxar News: पेज तीन के लिए --- नावानगर, एक संवाददाता। सिकरौल पुलिस ने वाहन जांच के दौरान बक्सर मुख्य नहर मार्ग पर भखवां लख से 214 टेट्रा पैक ( 39 लीटर ) अंग्रेजी शराब के साथ धंधेबाज सत्येंद्र कुमार ग्राम अकड़ऊरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शराब के खिलाफ अभियान के तहत बक्सर मुख्य नहर मार्ग पर भखवां लख के पास वाहनों की जांच की जा रही थी। तभी, नारायणपुर की ओर से एक बाइक आती दिखी जिसका सवार पुलिस की देख भागने का प्रयास करने लगा। पीछा कर पकड़ने के बाद जब तलाशी ली गई तो बाइक पर एक बोरा में रखी गई अंग्रेजी शराब बरामद हुई। गिनती के दौरान बोरे में से 8 पीएम 180 एमएल व्हिस्की का 214 पीस और ऑफ्टर डार्क ब्लू 180 एमएल व्हिस्की का 3 टेट्रा पैक मिला। ( नावानगर से अरुण सिंह )
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.