बक्सर, अगस्त 28 -- Buxar News: पेज तीन के लिए ---- पूछताछ साइबर ठगी के लिए सामान्य दुकानदारों के क्यूआर कोड का करते थे उपयोग 20 प्रतिशत कमीशन लेकर मुख्य साबइर अपराधियों को पैसा करते थे ट्रांसर्फर बक्सर, हमारे संवाददाता। साइबर ठगी करने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें एक नाबालिग है। ठगों के पास से पुलिस ने चार मोबाइल, एक लैपटॉप व 39 हजार नगद बरामद हुआ है। साथ ही साइबर की घटनाओं को अंजाम देने वाले अन्य गिरोह के बारे में भी पुलिस को जानकारी मिली हुई है। पूछताछ के बाद एक को जेल भेज दिया गया है। वहीं दूसरे को किशोर न्याय परिषद (जेजेबी) के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

ठगों की पहचान साइबर डीएसपी समीर कुमार ने बताया कि एक संचालक ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसके कैफे से अस्सी हजार रुपए का फ्रॉड किया जा चुका है। दूसरी बार भी साइबर ठ...