Buxar News: 170 पीस देसी शराब के साथ बाइक चालक गिरफ्तार
बक्सर, सितम्बर 22 -- Buxar News: पेज तीन के लिए --- चौसा, एक संवाददाता। मुफस्सिल पुलिस ने मंगलवार की सुबह में गश्ती के दौरान एक बाइक से काफी मात्रा में देसी शराब बरामद की है। इस दौरान मौके पर शराब के धंधेबाज को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंगलवार की सुबह इलाके में गश्ती की जा रही थी। इस दौरान बक्सर-कोचस स्टेट हाइवे पर मिश्रवलिया गांव के पास पुलिस को देखते ही एक बाइक चालक बाइक खड़ी कर भागने लगा। जिसे पीछा कर पकड़ लिया गया। इस दौरान बाइक की जांच करने पर डिक्की, सीट और टंकी में छिपाकर रखी गई शराब बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि टेट्रा पैक में 200 एम एल की 170 पीस ब्लू लाइम शराब मिली। इसकी कुल मात्रा 34 लीटर है। गिरफ्तार धंधेबाज लालगंज गांव के रहने वाले कृष्णा प्रसाद कि पुत्र नंदजी प्रसाद है। बाइक को जब्त कर कानूनी कार्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.