बक्सर, जुलाई 16 -- Buxar News: बक्सर। औद्योगिक थाना क्षेत्र के मझरिया गांव में पुलिस ने गुरुवार दोपहर 17 लीटर विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। गिरफ्तार युवक की पहचान मझरिया गांव निवासी संतोष कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, संतोष कुमार मोटरसाइकिल पर शराब लेकर जा रहा था। सूचना के आधार पर उसे पकड़ने का जाल बिछाया गया। मझरियां गांव के समीप वह बाइक पर आता हुआ दिखाई दिया। उसे रोककर उसकी जांच की गई। उसके पास से 17 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। कार्रवाई के दौरान शराब ले जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...