Buxar News: 158 लीटर शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार
बक्सर, अक्टूबर 16 -- Buxar News: कृष्णाब्रह्म। थाना क्षेत्र के अरक गांव में गुरुवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर 158 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया। मौके से पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका दूसरा साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने शराब ढोने में इस्तेमाल की जा रही एक बाइक को भी जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बाइक से शराब की खेप लेकर धंधेबाज अरक गांव पहुंचने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने रेखांकित स्थान की घेराबंदी कर दी। इस बीच पुलिस को देख दोनों धंधेबाज भागने लगे। लेकिन, सिपाहियों अरक गांव निवासी सोनू कुमार गोंड़ को पकड़ लिया, जबकि चक्की थाना क्षेत्र के जेपी डेरा निवासी लीलू यादव फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि फरार धंधेबाज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.