Buxar News: 15 लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
बक्सर, अगस्त 30 -- Buxar News: पेज-03 के लिए नावानगर। बासुदेवा पुलिस ने गश्त के दौरान एनएच-120 पर आथर काली स्थान के पास से 15 लीटर देसी शराब जब्त किया है। इसके साथ धंधेबाज आथर बिंद टोली गांव निवासी राम संजवन बिंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार पासवान ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज एक बड़े से झोले में रखे गैलन में शराब लेकर पैदल ही अपने घर की ओर जा रहा था। संदेह होने पर उसे रोका गया। पुलिस को देख गैलन छोड़कर भागने लगा। पीछा उसे धर-दबोचा गया। पुलिस ने गैलन से 15 लीटर देसी शराब बरामद किया। पुलिस ने धंधेबाज के विरूद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। ( नावानगर से अरुण सिंह )
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.