बक्सर, अगस्त 16 -- Buxar News: पेज तीन के लिए -- बक्सर, हमारे संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के स्वर्ण व्यवसायी को कर्ज के रूप में 14 लाख 20 हजार रुपये मांगने पर जाने से मारने व अपहरण की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना को लेकर दो लोगों के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। पुलिस को दिए आवेदन में शहर के बारी टोला निवासी बद्री नारायण सेठ ने कहा है कि उन्होंने धनसोई थाना क्षेत्र के सिताबपुर निवासी शशि वर्मा को कर्ज के रूप 14 लाख 20 हजार रुपये दिए थे। पूर्व में पैसे की मांग की जा रही थी तो वह टाल-मटोल की नीति अपना रहा था। अंत में नगर थाने में आवेदन दिया था। उस वक्त नगर थाने में पहुंचकर शशि वर्मा ने बांड फार्म भरा था और प्रत्येक माह किश्तवार निर्धारित राशि वापस करने की बात स्वीकार की थी। लेकिन, उसने बांड के अनुसार कार्य ...