Buxar News: 11 लीटर देशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
बक्सर, अक्टूबर 26 -- Buxar News: नावानगर। सिकरौल पुलिस ने थाना क्षेत्र के दो गांवों में छापेमारी कर 11 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर कंजिया गांव में छापेमारी कर रिंकू देवी के घर से छह लीटर देशी शराब बरामद किया है। मौके से महिला तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं दूसरी घटना में सिकरौल रजवाहा मार्ग पर तेतरहर गांव के पास से पांच लीटर देशी चलाई शराब के साथ तेतरहर बिंद टोली गांव निवासी संतोष प्रसाद को गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया। ( नावानगर से अरुण सिंह )
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.