Buxar News: 103.68 लीटर शराब बरामद, धंधेबाज फरार
बक्सर, अगस्त 22 -- Buxar News: पेज तीन के लिए --- चौसा, एक संवाददाता। मुफस्सिल पुलिस ने शनिवार को एक बाइक से काफी मात्रा में शराब बरामद की गई। इस दौरान धंधेबाज पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर फरार हो गए। बताया जाता है कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है। मौके पर बाइक शराब के धंधेबाज का पीछा किया गया तो वे बक्सर-कोचस रोड पर बनाए गए रोड ओवरब्रिज के नीचे बाइक छोड़ फरार हो गए। बाइक पर तीन बोरियों में शराब लदी हुई मिली। इसमे कुल 12 पेटी देशी शराब बरामद की गई। इसकी कुल मात्रा 103.68 लीटर है। (चौसा से सुधीर सिन्हा) यह भी पढ़ें- Jahanabad News: 336 लीटर देशी शराब के साथ टेंपो जब्त, चालक फरार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.