बक्सर, सितम्बर 26 -- Buxar News: चौसा, एक संवाददाता। स्थानीय नगर पंचायत के चौसा बाजार में स्थित रामलीला मंच पर वर्ष 1925 से शुरू होकर लगातार आयोजित की जाने वाली रामलीला के इस बार शुरू होने वाले नये संस्करण से पूर्व मुकूट पूजन किया गया। श्रीरामलीला कमेटी, चौसा बाजार के सौजन्य से आगामी 11 अक्टूबर से आयोजित होने वाली रामलीला के 102 वें संस्करण से पूर्व शुक्रवार की रात कमेटी के संरक्षक सह पूर्व मुखिया बृजबिहारी सिंह की अध्यक्षता और अध्यक्ष रविश जायसवाल की देखरेख में विधिवत मंत्रोच्चार के साथ मुकूट पूजन किया गया। संरक्षक बृजबिहारी सिंह ने बताया कि रामलीला की शुरुआत नवरात्रि के पहले दिन यानी 11 अक्टूबर से होगी। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: घोरावल में मुकुट पूजन के साथ रामलीला का मंचन शुरु विजयदशमी के दिन रावण वध होगा। उसके बाद पूर्णिमा को भरत म...