बक्सर, अगस्त 1 -- Buxar News: बक्सर। शहर के चीनी मिल स्थित साबित खिदमत फाउंडेशन एवं हॉस्पिटल में जीवनरक्षक सीपीआर जागरुकता अभियान अंतर्गत लगातार दूसरे दिन प्रशिक्षण शिविर लगाई गई। इस दौरान करीब 100 लोगों को आपातकालीन परिस्थिति में सीपीआर की उपयोगिता और सही समय पर प्राथमिक सहायता देने के महत्व की जानकारी दी गई। डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि ह्दय संबंधी आपात स्थिति में समय पर सीपीआर मिलने से किसी व्यक्ति का बहुमूल्य जीवन बचाया जा सकता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को इसका प्राथमिक ज्ञान आवश्यक है। बताया कि जनहित में यह जीवनरक्षक प्रशिक्षण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस अवसर पर श्याम नारायण, बाबन राम, पूजा, अफसरी, रोजी, सैदुन, खुश्बू, नेहा, चंदन, सोना, अमृता, फरजाना, ह्दयानंद व अन्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...