बक्सर, सितम्बर 7 -- Buxar News: पेज तीन के लिए --- मातम कंटेनर की भीषण टक्कर में गई युवक की जान हैदराबाद से 150 किमी दूर सूर्यापेट में हुई घटना चौसा, एक संवाददाता। हैदराबाद से 150 किमी दूर सूर्यापेट में हुई सड़क दुर्घटना में चौसा के एक युवक की मौत हो गई है। दुर्घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया। पत्नी, मां और दो मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चौसा प्रखंड के बहादुरपुर निवासी 32 वर्षीय पिंटू सिंह हैदराबाद की जय भवानी ट्रांसपोर्ट कंपनी में कंटेनर चालक के रूप में कार्यरत था।

दुर्घटना का कारण रविवार को वह कंटेनर में सामान लोड कर विजयवाड़ा के लिए रवाना हुआ। इसी दौरान सूर्यापेट जिले के पहाड़ी इलाके में उसका कंटेनर आगे चल रहे ट्रक से जा टकराया। इस दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कंटेनर में दबने से पिंटू...