Buxar News: हिंदुस्तान स्काउट गाइड के स्वयंसेवक हुए सम्मानित
बक्सर, अगस्त 1 -- Buxar News: पेज-युवा के लिए बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में शनिवार को आयोजित सम्मान समारोह में डीएम साहिला ने हिंदुस्तान स्काउट गाइड के स्वयंसेवकों के साथ संवाद किया। उन्होंने सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान उत्कृष्ट सहभागिता व सराहनीय सेवाओं के लिए हिंदुस्तान स्काउट गाइड के स्वयंसेवकों को सम्मानित किया। साथ ही कहा कि स्वयंसेवकों की सेवा-भावना, अनुशासन व सामाजिक उत्तरदायित्व अनुकरणीय है। इस सम्मान से सभी स्काउट-गाइड स्वयंसेवकों में उत्साह व प्रेरणा का संचार हुआ। डीएम ने कहा, स्काउट व गाइड केवल एक संगठन नहीं, बल्कि अनुशासन, सेवा, नेतृत्व और राष्ट्रभक्ति का सशक्त माध्यम है। समाज व राष्ट्र के निर्माण में स्वयंसेवकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह भी पढ़ें- अररिया: विश्व स्कार्फ दिवस पर स्काउट-गाइड्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.