Buxar News: हत्या के बाद बधार में अधेड़ का शव फेंका, चप्पल ने बढ़ाया रहस्य
बक्सर, अगस्त 10 -- Buxar News: सनसनी शव कहीं और से लाकर फेंके जाने की जतायी जा रही है आशंका शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा बक्सर कृष्णाब्रह्म, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सोवां गांव से पश्चिम बधार में सोमवार को हत्या के बाद एक अधेड़ का फेंका हुआ शव पुलिस ने बरामद किया है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नोनियापुरा गांव निवासी रमई केवट (50) के रूप में हुई है।
पुलिस जांच शव मिलने की जगह से कुछ दूरी पर मृतक का चप्पल बरामद होने के बाद घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। हालांकि, पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि रमई की मौत इसी स्थान पर हुई थी या कहीं और मौत होने के बाद शव को यहां लाकर फेंका गया। फिलहाल, शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बक्सर भेज दिया।
घटनास्थल की जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.