बक्सर, नवम्बर 9 -- Buxar News: नावानगर। डुमरांव बिक्रगंज सड़क पर बासुदेवा थाना के बासुदेवा बिंदटोली गांव के पास दीपावली की रात एक अज्ञात थार गाड़ी की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक हंसराज कुमार ( 24 वर्ष ) स्थानीय गांव निवासी अशोक बिंद का पुत्र था। जिसे इलाज के लिए नावानगर सीएचसी में भर्ती कराया गया था। जख्मी को सर में गंभीर चोट आई है, जिसे देखते हुए चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल जख्मी युवक का इलाज वाराणसी के ट्रामा सेंटर में चल रहा है । ( नावानगर से अरुण सिंह )

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...