बक्सर, जुलाई 5 -- Buxar News: पेज-तीन के लिए सिमरी। स्थानीय थाना क्षेत्र के विंद डेरा के समीप हुई बाइक दुर्घटना में चार लोग जख्मी हो गए। सभी का इलाज आशा पड़री गांव स्थित एक निजी क्लीनिक में कराई गई। घटना के बारे में जख्मी चौकिदार रामजी यादव ने बताया कि रविवार कि सुबह वह अपने पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर दवा लाने के लिए डुमरांव जा रहे थे। कि इसी बीच विंद डेरा गांव स्थित कबाड़ी दुकान के सामने पीछे कि तरफ से आ रही एक बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो बाइक पर सवार लोग दूर जा गिरे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग घायल घटना के बाद आसपड़ोस के लोग घायलों को लेकर इलाज के लिए आशा पड़री स्थित निजी क्लीनिक में पहुंचे। जहां सभी घायलों का उपचार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...