बक्सर, जुलाई 24 -- Buxar News: बक्सर। मां मुंडेश्वरी चिल्ड्रन हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. मेजर पीके पांडेय के पिता स्व. केदारनाथ पांडेय की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन शुक्रवार को हुआ। सभा में जिले के अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, चिकित्सक, शिक्षाविद, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए थे। इस अवसर पर स्व. केदारनाथ पांडेय सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, उच्च विचारों, अनुशासित जीवन एवं समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया गया। सभा में पूर्व सदर विधायक संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी, एडीजे सुनील कुमार, सीजीएम देवेश कुमार, डॉ. गांगेय राय, डॉ. शैलेश राय, डॉ. रितेश पांडेय, डॉ. दिलशाद आलम, डॉ. अरुण कुमार, अरविंद प्रताप शाही उर्फ बंटी शाही, श्रवण तिवारी सहित अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: पुण्यतिथि पर याद कि...