बक्सर, अक्टूबर 22 -- स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा और सुधार पर जोर Buxar News: समीक्षा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वालों को तुरंत चिकित्सा सुविधा का मिलेगा लाभ बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता डीएम साहिला ने किया। इस दौरान जिले में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही, आमलोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के संबंध में जरुरी मुद्दों पर चर्चा की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक के क्रम में डीएम ने स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के कार्यों, स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन व आम लोगों को...