Buxar News: स्नातक सेमेस्टर-5 की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न
बक्सर, अक्टूबर 29 -- Buxar News: चौसा, एक संवाददाता। स्थानीय नगर पंचायत के अखौरीपुर गोला पर स्थित महर्षि च्यवन काॅलेज में पिछले 26 अक्टूबर से शुरू शैक्षणिक सत्र 2024-28 के अन्तर्गत पढ़ने वाले स्नातक सेमेस्टर-5 की परीक्षा गुरुवार को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गयी। प्राचार्य उदय नारायण चौबे ने बताया कि इस परीक्षा में पीसी काॅलेज, बक्सर, चाणक्य एकेडमी महिला महाविद्यालय, सरेंजा, सिद्धनाथ साह काॅलेज, बघेलवा और तारा शिवशंकर डिग्री कॉलेज तियरा का परीक्षा केन्द्र बनाया गया था। इन सभी काॅलेजों के कुल 1205 परीक्षार्थियों ने कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय की परीक्षा में गुरुवार को हिस्सा लिया। (चौसा से सुधीर सिन्हा)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.