Buxar News: स्कूल के छात्रों को आग से बचाव की दी गई जानकारी
बक्सर, अगस्त 27 -- Buxar News: युवा के लिए ----- चौसा, एक संवाददाता। स्थानीय नगर पंचायत के स्टेशन रोड में स्थित पीएम श्री प्लस टू आदर्श उच्च विद्यालय में गुरुवार को आग से बचाव के लिए छात्रों को प्रशिक्षण दिया गया। बक्सर थर्मल पावर प्रोजेक्ट की सुरक्षा के लिए तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) द्वारा आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में आगामी दीपावली पर्व को लेकर आग से बचाव और रोकथाम के लिए स्कूल के छात्रों और शिक्षकों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान आग से प्रभावित होने पर उसकी रोकथाम और इलाज के बारे में जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम में सीआईएसएफ के प्रदीप कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल आरके मुरारी और कांस्टेबल सूरज कुमार ने आग से सुरक्षा संबंधित सावधानियों से अवगत कराया। इस दौरान स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक ब्रजेश कुमार औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.