बक्सर, जुलाई 21 -- Buxar News: फोटो संख्या :- कैप्सन :- बक्सर, हमारे संवाददाता। राजपुर थाना क्षेत्र के जमाउली नहर मार्ग से पुलिस ने सौ लीटर विदेशी शराब बरामद की है। साथ ही एक तस्कर व बाइक भी जब्त की। तस्कर की पहचान थाना क्षेत्र के पलिया गांव निवासी रमाकांत पासवान के पुत्र भुवर पासवान के रूप में हुई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक तस्कर शराब की खेप लेकर जाने वाला है। पुलिस ने तुरंत ही जमाउली नहर मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। तभी पुलिस को एक युवक बाइक पर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रूकने का इशारा किया। पुलिस को देख तस्कर भागने का प्रयास किया। परंतु उसका प्रयास विफल रहा। उसे तत्काल हिरासत में लेकर जांच की गई। युवक ने बाइक पर शराब खेप बांध कर रखा था। जांच में ज्ञात हुआ कि युवक सौ लीटर विदेश शराब की खेप लेकर जा रहा था। उसे गिरफ्...