बक्सर, अक्टूबर 16 -- पहले सेमीफाइनल में सोवां की जीत Buxar News: युवा के लिए --- रोचक खेल के अंत तक सोवां ने अपनी 1-0 की बढ़त कायम रखी सेमीफाइनल मुकाबला नावानगर और मझवारी के बीच होगा नावानगर, एक संवाददाता। केसठ प्रखंड के रामपुर खेल मैदान में आदर्श नवयुवक क्लब रामपुर के तत्वावधान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में सोवां की टीम ने अटांव को 1-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। रोमांचक मुकाबले में सोवां ने दूसरे हाफ में निर्णायक गोल कर जीत दर्ज की। मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। पहले हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। जबकि दूसरे हाफ में सोवां टीम के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए अटांव टीम की गोल पोस्ट में एक गोल दाग दिया। इसके बाद अटांव की टीम ने बराबरी करने के लिए पूरी...