बक्सर, अगस्त 3 -- Buxar News: पेज तीन के लिए --- दो गिरफ्तार सोवां व छतनवार गांव के बीच रविवार को हुई थी मारपीट की घटना दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस न्यायिक कार्रवाई में जुटी कृष्णाब्रह्म, निज प्रतिनिधि।

घटना का विवरण थाना क्षेत्र के सोवां गांव में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 नामजद व 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में एक महिला समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि शेष अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। आरोप है कि शनिवार को छतनवार गांव के कुछ युवक सोवां पहुंचे और एक युवती से छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर गांव के ही एक व्यक्ति को पीटकर जख्मी कर दिए। बाद में कृष्णाब्रह्म में कोचिंग कर रहे जख्मी के बेटे के साथ भी आरोपितों ने मा...