बक्सर, अगस्त 27 -- Buxar News: चौसा। नगर पंचायत के अलग-अलग बाजारों और सैरातों की बंदोबस्ती के लिए गुरुवार को आयोजित तीसरी बैठक भी असफल हो गई। इससे पूर्व वित्तीय वर्ष 2026-27 के शेष सात महीने यानी 1 सितम्बर से 31 मार्च तक के लिए विभागीय निर्देश पर विगत 24 अगस्त को पहली बैठक और 25 अगस्त को दूसरी बैठक आयोजित की गई थी। इन दोनों बैठकों के अलावा गुरुवार को मुख्य पार्षद किरण देवी की अध्यक्षता और कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) रानी कुमारी के संचालन में आयोजित बैठक में भी किसी डाक वक्ताओं और प्रतिभागियों के शामिल नहीं होने के कारण बंदोबस्ती नहीं हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...