बक्सर, अक्टूबर 9 -- विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण Buxar News: युवा के लिए ---- परिभ्रमण एमवी कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया एक्सपीरिएंशियल लर्निंग विजिट बीबीए के साथ बीसीए के 30 विद्यार्थियों को मिला भाग लेने का मौका फोटो संख्या 16 कैप्शन - शुक्रवार को अनुभवात्मक शिक्षण व विद्यार्थी आदान-प्रदान कार्यक्रम में भाग लेने के बाद प्रमाणपत्र दिखाते छात्र-छात्राएं। बक्सर, हमारे संवाददाता। एमवी कॉलेज के बीबीए व बीसीए के 30 विद्यार्थियों ने शुक्रवार को पटना स्थित इंटरनेशनल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की ओर से आयोजित एक्सपीरिएंशियल लर्निंग में भाग लेने का मौका मिला। इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ व्यवहारिक अनुभव प्रदान करना है। साथ ही उन्हें प्रबंधन, तकनीक, उद्यमिता और कॉर्पोरेट जगत की वास्तविक कार्यप्रणाली से परिचित...