बक्सर, अक्टूबर 9 -- Buxar News: डुमरांव, संवाद सूत्र। डुमरांव थाना क्षेत्र के सुरौंधा गांव में बिजली के करंट की चपेट में आने से दो दुधारू मवेशियों की मौत हो गई। हादसे में पशुपालक महेन्द्र राम को करीब 1.40 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, पशुपालक सुबह अपनी गाय और भैंस को चराने के लिए ले जा रहा था। इसी दौरान पानी से भरे एक गड्ढे में मौजूद बिजली के पोल में प्रवाहित करंट की चपेट में दोनों मवेशी आ गए। उन्हें बचाने के लिए पशुपालक और ग्रामीणों ने प्रयास किया, लेकिन पानी में करंट होने के कारण वे सफल नहीं हो सके। देखते ही देखते दोनों पशुओं की मौत हो गई। पशुपालक के अनुसार, उसने गाय 50 हजार रुपये और भैंस 90 हजार रुपये में खरीदी थी। दोनों मवेशियों से दूध के जरिए परिवार की आजीव...