बक्सर, अगस्त 18 -- Buxar News: फोटो- डुमरांव, संवाद सूत्र। स्थानीय सुमित्रा महिला कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में मंगलवार को सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर का शुभारंभ हुआ। 24 अगस्त तक आयोजित होने वाले शिविर का उद्देश्य स्वयंसेवकों को सामाजिक सेवा, स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति, टीबी से बचाव और ग्रामीण विकास को लेकर जागरूक करना है।

कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यक्रम का उद्घाटन वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की एनएसएस समन्वयक डॉ. साधना रावत, कॉलेज की एनएसएस अध्यक्ष सह प्राचार्या डॉ. शोभा सिंह, कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. शंभूनाथ शिवेंद्र, डॉ. किरण कुमारी, डॉ. अम्बिका सिंह, प्रो. डॉ. सुभाष चंद्रशेखर और डॉ. संजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण और शंखध्वनि से वातावरण भक...