बक्सर, अक्टूबर 16 -- सिमरी में सामूहिक विवाह महोत्सव Buxar News: सिमरी के कालरात्रि मंदिर परिसर में होगा विवाह महोत्सव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की है संभावना सिमरी, एक प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र और विजयादशमी के अवसर पर सिमरी में प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी सामूहिक विवाह महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मां काली सेवा समिति सिमरी के तत्वावधान में आगामी 20 अक्टूबर को कालरात्रि मंदिर परिसर में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम की जानकारी समिति के सदस्यों ने दी। समिति के सदस्यों ने बताया कि सामूहिक विवाह समारोह पूरी तरह निःशुल्क होगा। इसमें वर-वधू का विवाह सरल वैदिक रीति-रिवाज से संपन्न कराया जाएगा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंद व आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की शादी में सहयोग करना है, ताकि आ...