Buxar News: सिमरी में बिजली चोरी में तीन लोगों पर केस
बक्सर, जुलाई 7 -- Buxar News: सिमरी। स्थानीय पंचायत के दुधीपट्टी गांव में सोमवार को बिजली कंपनी ने विद्युत चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। कनीय विद्युत अभियंता जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में कुल 03 लोगों को बिना वैध कनेक्शन व मीटर बायपास कर बिजली का उपयोग करते पकड़ा गया। कंपनी को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव में अवैध रूप से बिजली का उपभोग किया जा रहा है। इसके बाद गठित टीम ने छापेमारी कर कुल 03 उपभोक्ताओं को रंगेहाथ पकड़ा। तीनों आरोपियों के खिलाफ सिमरी थाने में बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कंपनी ने सभी पर आर्थिक दंड भी लगाया है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया। छापेमारी दल में ओमप्रकाश तिवारी, मुनीन्द्र पांडेय, मनोरंजन मिश्र, अवधेश पांडेय समेत अन्य कर्मी शामिल थे।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.