बक्सर, अक्टूबर 2 -- Buxar News: बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम अंतर्गत जिला गंगा समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को शहर के सेंट्रल जेल के समीप सिपाही घाट पर गंगा किनारे व्यापक स्वच्छता से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें डीएम साहिला समेत जिले के अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी, स्वच्छता कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी, विभिन्न विद्यालयों के खेल शिक्षक व रूद्रा गुरुकुल समूह के अलावा काफी संख्या में युवाओं ने सामूहिक रूप से सहभागिता की। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सुपौल: डीएम सावन कुमार ने दिलाई स्वच्छता की शपथस्वच्छता सम्मान समारोह सिपाही घाट पर आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में डीएम साहिला ने बीते श्रावणी मेला और विभिन्न जिला स्तरीय कार्यक्रमों के दौरान साफ-सफाई व स्वच्छता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारियों ...