Buxar News: सावन की अंतिम सोमवारी पर रघुनाथपुर स्टेशन पर श्रद्धालुओं को पिलाया जाएगा शरबत
बक्सर, अगस्त 23 -- Buxar News: ब्रह्मपुर। अखिल भारतीय रेलयात्री कल्याण परिषद की रघुनाथपुर शाखा की ओर से सावन माह की अंतिम सोमवारी के अवसर पर शिवभक्तों के लिए शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेंद्र मोहन सिंह ने बताया कि सोमवार, 24 अगस्त को सुबह नौ बजे से रघुनाथपुर स्टेशन परिसर में शरबत वितरण शुरू होगा। बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए आने-जाने वाले कांवरियों व श्रद्धालुओं को इस दौरान शरबत पिलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सावन की अंतिम सोमवारी को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के रघुनाथपुर स्टेशन से आवागमन की संभावना है। इसे देखते हुए श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: नटराज मंदिर परिसर में रुद्राभिषेक होगा आज यह भी पढ़ें- Hajipur News: ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.