बक्सर, जुलाई 12 -- Buxar News: पेज-युवा के लिए बक्सर। नगर परिषद स्थित सारिमपुर उर्दू मध्य विद्यालय को उत्क्रमित हाई स्कूल बनाने की मांग की जा रही है। इसके लिए राजद नेता संतोष भारती ने डीएम साहिला को एक ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने दिए ज्ञापन में कहा है कि नगर परिषद के वार्ड नंबर-35, 36, 37 एवं 40 में कोई भी हाई स्कूल नहीं है। ऐसे में इस क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को हाई स्कूल तक की पढ़ाई पूरी करने के लिए अहिरौली जाना पड़ता है। लंबी दूरी होने के कारण छात्राएं अहिरौली नहीं जा पाती है। ऐसे में कई छात्राओं की पढ़ाई अधूरी रह जा रही है। इस बात को ध्यान में रखते हुए उर्दू मध्य विद्यालय को हाई स्कूल में उत्क्रमित करने की मांग की है। ताकि बच्चियो की पढ़ाई बाधित नहीं हो। ज्ञापन में यह भी बताया कि उर्दू मध्य विद्यालय के समीप 38 डिसमिल सरकारी जमीन खाली पड़ा ह...