बक्सर, नवम्बर 9 -- सोवां गांव में गोवर्धन पूजा का आयोजन Buxar News: हर्षोल्लास सोवां गांव में सोमवार को धूम-धाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा बुजुर्गों, नौजवानों व बच्चों ने बनैठी भांज लोगों को किया मुग्ध फोटो संख्या-14 कैप्सन- सोमवार को सोवां गांव में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु। कृष्णाब्रह्म, निज प्रतिनिधि। दीपावली के दूसरे दिन सोमवार को सोवां गांव में गोवर्धन पूजा धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ग्रामीणों ने पूरे विधि-विधान व श्रद्धा के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। गोवर्धन पूजा समिति पूरब टोला की तरफ से आयोजित वार्षिक पूजनोत्सव में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान श्रद्धालुओं के जयकारों और जयघोष से आसपास का वातावरण भक्तिमय हो गया। सोवां गांव में यदुवंशी समाज की तरफ से प्रत्येक वर्ष ग...