Buxar News: साफाखाना रोड में बन रहे पीसीसी पर उठने लगे सवाल
बक्सर, जुलाई 7 -- Buxar News: डुमरांव। नगर के सफाखाना रोड में दो दशक के बाद रोड का निर्माण हो रहा है। इसके पहले नाली का निर्माण रोड के एक तरफ होने से लोगों में आक्रोश था। इसे लेकर लोगों ने एसडीओ से लेकर नप ईओ तक को शिकायत की थी। शिकायत मिलने के बाद एसडीओ राकेश कुमार ने ईओ राहुलधर दूबे को निरीक्षण कर रिपोर्ट करने को कहा था। ईओ ने रिपोर्ट में बताया की नाली का स्टीमेट एक ही तरफ है, जिसे संवेदक द्वारा सही से बनाया जा रहा है। अब पीसीसी रोड बन ररही है, जिस पर लोगों द्वारा यह आपत्ति की जा रही है, उसके दोनों तरफ तीन से चार फीट छोड़कर बनाया जा रहा है। इस संबंध में जब संवेदक से बात की गई तो उसका कहना था की जो स्टीमेट बना है, उसी के अनुसार कार्य किया जा रहा है। कोई अधिकारी इसकी जांच कर सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.